फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight dead, including village head due to corona, 309 infected

कोरोना से पूर्व ग्राम प्रधान समेत आठ की मौत, 309 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Eight dead, including village head due to corona, 309 infected
अमरोहा। कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को हसनपुर के पूर्व ग्राम प्रधान समेत समेत आठ लोगों की संक्रमण से जूझते हुए मौत हो गई। जिनकी मौत हुई उनमें गजरौला की एक फैक्टरी का कर्मचारी भी है। रजबपुर में एक 29 वर्षीय युवक की भी जान चली गई। वहीं, पुलिस लाइंस और कोतवाली के सिपाही समेत 309 लोग संक्रमित हैं। जबकि 499 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि आरटीपीसीआर की 578 लोगों की जांच में 161 संक्रमित हैं। एंटीजन की 417 की जांच में 41 लोग सामने आए हैं। वहीं निजी लैब में 91 जबकि ट्रूनेट की 24 लोगों की जांच में सात पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि जोया में 36, हसनपुर में 52, धनौरा में 61, गजरौला में 63 और अमरोहा में 191 संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि गजरौला में एक मोहल्ले के 13, दूसरे मोहल्ले में 11, तीन शिक्षक और दो बैंक कर्मचारी संक्रमित हैं। इनके अलावा गजरौला थाना का सिपाही भी पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि अमरोहा में कोविड अस्पताल के तीन कर्मचारी, एक बैंक कर्मचारी, पुलिस लाइंस एक, कलक्ट्रेट कॉलोनी का एक, हसनपुर कोतवाली में एक, जोया सीएचसी का सफाई कर्मचारी, एक गांव के 25 लोग हैं। वहीं धनौरा के सीएचसी में एक, वन विभाग का एक कर्मचारी, नौगांवा सादात के थाना का एक, जोया के स्टाफ नर्स समेत तीन लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतकों में रजबपुर के दो लोग हैं जिनमें एक 29 साल का युवक और 56 साल का व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा जोया के पूरनपुर गांव की 70 साल की महिला शामिल है। वहीं धनौरा में 53 वर्षीय व्यक्ति और 55 साल की महिला, हसनपुर में 42 वर्षीय पूर्व ग्राम प्रधान, गजरौला के फैक्टरी का 45 साल का कर्मचारी के अलावा अमरोहा में महिला 58 वर्षीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मई को कोरोना की स्थिति
संक्रमित-----------309
स्वस्थ्य------------499
मृत्यु--------------8
सक्रिय..................4,521
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed