{"_id":"5d30acaa8ebc3e6d007df744","slug":"education-for-poor-child-gajraula-news-mbd315474422","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों को वरदान बनी समेकित बाल संरक्षण योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों को वरदान बनी समेकित बाल संरक्षण योजना
विज्ञापन
गजरौला। गरीब एवं निराश्रित बच्चों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उनके लिए शासन ने समेकित बाल संरक्षण योजना लागू की है। इसके तहत पात्र बच्चों को शासन स्तर से प्रतिमाह दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
उप्र शासन महिला एवं बाल विकास अनुभाग ने बाल संरक्षण एवं सशक्त संरक्षात्मक परिवेश, पालन पोषण करने, परिवार की देखरेख पाने, प्रतिष्ठा के साथ रहने, हिंसा एवं दुर्व्यवहार से बचने और संरक्षण पाने के उद्देश्य से समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत जिला बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है। इसके लिए शासन स्तर से जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी को नामित किया गया है। बताते हैं कि जनपद में जिला बाल संरक्षण समिति के अंतर्गत संचालित इस योजना में 18 वर्ष से कम आयु के लावारिस एवं बालश्रम से पीड़ित बालक, बालिकाओं के जीवन के विकास, पौष्टिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा के अधिकार को प्रति माह दो हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। फिलहाल योजना के तहत तीन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इनमें जीतू पुत्र दिवंगत चरन सिंह निवासी गांव बम्बूगढ़ पंडकी, अंजलि तथा संदीप पुत्र दिवंगत रतिराम निवासी गांव कपासी मनौटा तहसील अमरोहा के नाम शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने बताया कि जनपद में आने वाले बालक, बालिकाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए उनके कैंप कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जांच के उपरांत उन्हें शासन की इस अति महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा।
शासन से इसके लिए एक लाख रुपये की निधि अवमुक्त हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्यों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पात्रों का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिलवाएं।
विज्ञापन
सरिता चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष