फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw looted with cash by taking the driver hostage

चालक को बंधक बनाकर नगदी सहित ई-रिक्शा लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw looted with cash by taking the driver hostage
आदमपुर थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर लूट लिया गया। पीड़ित ने मामले की पुलिस से शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर निवासी जगदीश ने दो सप्ताह पहले अपनी कुछ जमीन बेचकर एक नया ई-रिक्शा खरीदा था। जिसको चला कर अपना पालन पोषण कर रहा था। रोजोना की तरह बुधवार की शाम लगभग चार बजे ढबारसी बस स्टैंड पर अपनी ई रिक्शा लेकर खड़ा हुआ था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आए। जिन्होंने मटर की बोरी लाने को कह कर 300 रुपये किराया तय किया। ढबारसी से ई रिक्शा में एक व्यक्ति बैठकर साथ चल दिया। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर से निकल कर बागों में ई-रिक्शा रोड पर ही खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

कहा कि हमारी मटर की फली की बोरी पास के ही खेत में पड़ी हैं। उन्हें आप उठवाकर ले आओ। पीड़ित साथ चला गया। दोनों व्यक्तियों ने चाकू की नोक पर चालक के मुंह पर टेप लपेटकर हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद ई रिक्शा, जेब में रखे 5000 की नकदी समेत एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। काफी समय के बाद राहगीरों ने देखा तो ग्राम प्रधान राजवीर को फोन किया। ग्राम प्रधान ने पीड़ित को साथ लेकर ढबारसी पुलिस चौकी पहुंचे। ढबारसी चौकी पुलिस ने घटना का स्थान थाना सैदनगली क्षेत्र बताकर पीड़ित को टरका दिया। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने सैदनगली थानाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने भी इधर उधर की बात बना कर तहरीर लेने से इनकार कर दिया। सैदनगली थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी से सवारी बिठाकर ले गया था। जिससे घटना आदमपुर पुलिस के अंतर्गत आती है। इसलिए पीड़ित को आदमपुर पुलिस को तहरीर देनी चाहिए। वहीं ढबारसी पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित आया था लेकिन घटना सकतपुर की है जो थाना सैदनगली में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed