फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw looted after getting drunk in cold drink

कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर लूटा ई रिक्शा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw looted after getting drunk in cold drink
यात्री बनकर ई रिक्शा में बैठे बदमाशों ने कोल्डड्रिंक नशा देकर ई रिक्शा लूट लिया। मामले में चालक की तहरीर पर डिडौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर निवासी सुरेंद्र कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। दो अगस्त की सुबह वह रोजाना की तरह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे लेकिन,शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। मोबाइल नंबर पर कॉल की लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इसके बाद वह जोया रोड पर एक अस्पताल के पास बेहोशी की हालत पड़े मिले। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन बाद होश आने पर सुरेंद्र ने बताया कि दो लोग बिजनौर रोड से आरटीओ कार्यालय के लिए किराए पर ई-रिक्शा लेकर आए थे। उन्होंने वहां मैंगो शेक पिलाया। इसके बाद मरीज को देखने की बात कहकर जोया रोड स्थित एक अस्पताल ले गए। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और ई-रिक्शा और दो हजार रुपये लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed