{"_id":"687415fe0b94118fda0acfb9","slug":"due-to-lack-of-drainage-water-filled-on-the-main-road-of-azampur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-143661-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निकासी न होने से आजमपुर के मुख्य मार्ग पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निकासी न होने से आजमपुर के मुख्य मार्ग पर भरा पानी
Mon, 14 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने से ग्राम पंचायत आजमपुर का मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर करीब दो फीट पानी जमा है। लोग पानी के बीच से निकलने को मजबूर है। सड़क में गडढे होने के कारण दो पहिया वाहन पलट रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से पानी की निकासी का प्रबंध किए जाने की गुहार लगाई है।
गांव आजमपुर में मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है। निकासी न होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव है। बारिश होने पर मुख्य मार्ग पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो जाता है। इस मार्ग से फतहउल्लापुर, लाडनपुर, आशिकपुरा, दांडी, शाहजहांपुर, पहाड़पुर, मुकारमपुर, झुंडपुरा, पपसरी खादर, देवीपुरा, रसूलपुर भांवर, सीपीया फार्म, सराय, इब्राहीमपुर आदि गांवों को लोग जाते हैं। गांव के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं गंदे पानी से होकर ही गुजर रहे हैं। भाकियू नेता मेजर सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ग्राम प्रधान पति गंगासरन सिंह का कहना है कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग का है। विभागीय अधिकारियों से कई बार इसके लिए अनुरोध किया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।