फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drone monitoring will be done to stop power theft

Amroha News: बिजली चोरी रोकने के लिए होगी ड्रोन से निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Drone monitoring will be done to stop power theft
अमरोहा। गर्मी में बिजली की खपत अधिक होने से लाइन लॉस भी लगातार बढ़ रहा है। वहीं, ऊपर से बिजली चोरी होने से स्थिति और बिगड़ रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए अब अलग तरीका अपनाया है। टीम तड़के या रात में ड्रोन के सहारे चेकिंग करेगी। घर और प्रतिष्ठानों के ऊपर ड्रोन उड़ाकर वीडियो बनाई जाएगी। हाल ही में इस तरह की छापेमारी अन्य जिले में शुरू की गई है। जो काफी कारगर भी साबित हुई है। इसे देखते हुए जिले में भी इस तरह का अभियान शुरू होगा। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में लाइन लॉस 28 प्रतिशत बढ़ा है। इसकी वजह गर्मी तो है ही साथ ही बिजली चोरी भी बड़ा कारण है। इसे देखते हुए सख्त कदम उठाएं जा रहे हैं। अफसरों माने तो शहरी मोहल्ले या गांवों में बिजली चेकिंग सुनते ही लोग घरों के ऊपर पहुंचकर अपने लाइनों से तार हटा लेते हैं। खासकर मध्य रात्रि और सुबह के समय बिजली चोरी अधिक होती है। इस तरह बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। अमरोहा सर्किल की बात करें तो यहां शहरी और ग्रामीण दोनों साढ़े तीन लाख उपभोक्ता हैं। इसमें नलकूप, घरेलू-पंखे आदि के कनेक्शन शामिल हैं। अफसरों के अनुसार वर्तमान में गर्मी ज्यादा होने से बिजली की खपत बढ़ गई है। वहीं, बिजली चोरी की संभावना भी अधिक रहती है। एक्सईएन निखिल वर्मा ने बताया कि आसपास के जिलों में ड्रोन उड़ाकर बिजली चोरी पकड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जो कारगर भी सिद्ध हुई है। मंडल में अवर अभियंताओं ने यह नई पहल की है। जल्द ही अमरोहा जिले में बिजली चोरी रोकने को ड्रोन का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

जून माह में पकड़े गए 310 मामले
एक्सईएन ने बताया कि जल्द ही जिले में ड्रोन से चेकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने भी माना बिजली चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे है। अमरोहा जिले की बात करें तो एक से 17 जून 310 बिजली चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। सभी मामलों में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed