फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Driver, passengers assaulted, bus vandalized

चालक, सवारियों के साथ मारपीट, बस में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Driver, passengers assaulted, bus vandalized
ट्रैक्टर ट्राली चालक द्वारा ब्रेक लगा देने पर पीछे चल रही ग्रेटर नोएडा रोडवेज डिपो बस को हादसे से बचाने के लिए बस चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोक दिया। बस में सवार यात्रियों को झटका लगा वह उछल कर मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस दौरान कंटेनर चालक ने ओवरटेक कर बस चालक और सवारियों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। बस में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे की है। दिल्ली की दिशा में ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बस जा रही थी। बस के आगे ट्रैक्टर ट्राली दौड़ रहा था। हाईवे पर बगद नदी के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्राली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही बस के चालक ने हादसे से बचने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए। जिससे झटका लगने परबस में सवार यात्री उछल पड़े और मामूली रूप से चोटिल हो गए। इधर बस के पीछे चल रहे कैंटर को चालक ने ओवरटेक किया और बस के आगे वाहन लगा दिया। कैंटर में सवार लोगों ने उतर कर बस चालक व यात्रियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। बस में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। जिससे हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। बस चालक के फोन करने पर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। मारपीट कर रहेचार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। चालक की तहरीर पर उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि इस मामले में संभल निवासी कुंवरपाल, विनोद, राजेश, छुन्नू के के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जिनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed