फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dowry harassment and triple talaq, case against four including husband

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक, पति समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment and triple talaq, case against four including husband
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला गूला तालाब निवासी हसन अली ने अपनी बेटी मलका रानी की शादी 10 फरवरी 2023 को मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी निवासी आदिल अली के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मलका रानी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर कई बार घर से निकल चुके हैं। 11 जनवरी 2024 की सुबह ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की। विरोध करने पर जलाकर मारने की धमकी दी। पति आदिल अली ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पति आदिल अली, इमराना खातून, आरिफ अली, मोहम्मद मियां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और तीन तलाक के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed