{"_id":"5e6a72548ebc3ea8113950d1","slug":"dog-biting-a-girl-gajraula-news-mbd342932390","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने चार वर्षीय बालिका की गर्दन नोंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते ने चार वर्षीय बालिका की गर्दन नोंची
विज्ञापन
गजरौला में कुत्ते के हमले में घायल बालिका।
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बालिका पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बालिका की गर्दन पर कई जगह पंजे मारे। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर वहां पहुंचे पड़ोसी और परिजनों ने बमुश्किल उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाकर उसे अमरोहा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के हमले की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।
गुरुवार की सुबह यह घटना चौपला पर हुई। वहां रहने वाले शाकिर अली की चार वर्षीय पुत्री रज्जान अपने घर के बाहर खेल रही थी। बताते हैं कि अचानक ही वहां आए एक पागल कुत्ते ने बालिका पर हमला कर दिया। उसने सीधा उसकी गर्दन पर झपट्टा मारा। कई जगह पंजे लगने से गर्दन से मांस बाहर निकल आया और खून बहने लगा। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर वहां आए पड़ोसियों एवं परिजनों ने लाठी-डंडे फटकारकर बमुश्किल कुत्ते को वहां से खदेड़ा। इसके बाद घायल बालिका को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। यहां केंद्र अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने इमरजेंसी में रखी एआरवी लगवाकर बालिका को अमरोहा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि मौसम में आए परिवर्तन के साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों द्वारा काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
सीएचसी में नहीं है एआरवी
गजरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ता अथवा बंदर के काट लेने के बाद घायल को लगाए जाने वाली एंटी रेबीज वेक्सीन खत्म हो गई है। गुरुवार को भी सीएचसी में कुत्तों के हमलों में घायल बच्चे एवं बड़े एआरवी लगवाने को पहुंचे लेकिन निराश होकर लौट गए। केंद्र अधीक्षक डाङ्ख. योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन से सीएचसी में एआरवी खत्म हो गई है। इस संबंध में जिला मुख्यालय को भी अवगत कराया हुआ है। उन्होंने सोमवार तक दवा उपलब्ध होने की संभावना व्यक्त की है। बताया कि सीएचसी में औसतन 50 घायल प्रतिदिन एआरवी लगवाने आते हैं।