फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctors do not sit in Matipura PHC, ward boys are giving medicines

Amroha News: मटीपुरा पीएचसी में नहीं बैठते डॉक्टर, वार्ड बॉय दे रहे दवा

Fri, 16 May 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 16 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Doctors do not sit in Matipura PHC, ward boys are giving medicines
आदमपुर/बुरावली (अमरोहा)।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटीपुरा में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। कहने को तो यहां चिकित्सक की तैनाती है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार चिकित्सक नियमित रूप से अस्पताल में नहीं बैठते हैं। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वर्तमान में पीएचसी का संचालन सिर्फ एक वार्ड बॉय और एक स्वीपर के भरोसे चल रहा है। आवश्यक चिकित्सा सलाह और उपचार के लिए लोगों को या तो इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि पीएचसी में नियमित रूप से चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और अन्य आवश्यक चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति भी जल्द से जल्द की जाए, ताकि उन्हें सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देता है और मटीपुरा पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को कब सुधारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई का भी अभाव
ग्राम प्रधान अरूण कपासिया, अरूण कुमार हीरो, मोहित कपासिया, सुरेंद्र कपासिया, विपिन कपासिया, अजित सिंह, ग्रामीण अरूण कपासिया, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार का कहना है कि पिछले लंबे समय से पीएचसी में न तो कोई डॉक्टर आया है और न ही साफ-सफाई की जाती है। मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए मरीजों को हसनपुर या रहरा की दूरी तय करनी पड़ रही है।

- पीएचसी से डॉक्टर के गायब रहने की जानकारी नहीं हैं। अगर वह बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं तो यह गलत है। मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article