फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctors do not sit in Matipura PHC, ward boys are giving medicines

Amroha News: हसनपुर में बिना चिकित्सक संचालित दो क्लीनिक सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Doctors do not sit in Matipura PHC, ward boys are giving medicines
हसनपुर (अमरोहा)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर में बिना चिकित्सक संचालित दो क्लीनिक सील किए। दोनों पर डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं मिली। उधर, टीम ने एक दिन पहले बुधवार को भी जिलेभर में कार्रवाई कर अंपजीकृत दो अस्पताल और दो पैथलाजी लैब सील की थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत मिली थी कि हसनपुर क्षेत्र में अवैध रूप से अस्पताल का संचालन हो रहा है। बृहस्पतिवार शाम सीएमओ डाॅ. सत्यपाल सिंह के निर्देश पर नोडल अधिकारी एसीएमओ डाॅ. शरद कुमार टीम के साथ पूठ रोड स्थित दुआ हेल्थ सेंटर व जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंचे। क्लीनिक पर चिकित्सक नहीं होने पर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि क्लीनिक में बिना चिकित्सक दो सिजेरियन व एक नार्मल डिलीवरी हुई मिली, जबकि मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल संचालक से इसके बारे में जानकारी की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव बाईखेड़ा में भी अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक को सील किया गया है।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल के संचालकों में खलबली मची हुई है। कई झोलाछाप शटर डालकर भाग गए। नोडल अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article