फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   doctor's day

कोरोना की जंग में घर-परिवार भूले डाक्टर, बच्चों से बना ली दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
doctor's day
अमरोहा। लॉकडाउन और अनलॉक के करीब 95 दिन बीत चुके हैं। लेकिन जिले में चार डॉक्टर दंपति इस मुश्किल की घड़ी में मरीजों की सेवा में जुटा है। इस लड़ाई में वह घर परिवार भूल गए हैं। एक दूसरे का भी ख्याल नहीं रख पाते हैं। बीमारी के डर से अधिकतर समय परिवार से दूर बिता रहे हैं।
विज्ञापन

आज विश्व डॉक्टर्स दिवस है। हर साल इस दिन डॉक्टरों का सम्मान होता है। इस साल कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। कोरोना को हराने के लिए हमारे डॉक्टर अपने घर-परिवार तक को भूले हुए हैं। छोटे-छोटे बच्चों से नहीं मिल पा रहे हैं। बारह से चौदह घंटे की ड्यूटी खुशी-खुशी कर रहे हैं। डॉक्टर घर से निकलते हैं, फिर कोई ठिकाना नहीं घर कब लौटेंगे। मरीजों को देखने, व्यवस्थाओं को लेकर पूरा दिन लग जाता है। देर सवेरे घर पहुंचते हैं। उनके जरिए घर में कोई संक्रमित न हो, इसलिए कई चिकित्सकों ने अपना अलग कमरा बना लिया है।
विज्ञापन

पति रात में देेखते थे आइसोलेशन वार्ड, खुद दिन में पैथोलाजी
अमरोहा। कोरोना काल में जिला अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट डा. प्रतिभा दिन में पैथोलाजी संभालती है। जबकि उनके पति रेडियोलॉजिस्ट डा. कुलदीप रात में आइसोलेशन वार्ड देखते थे। कोरोना ड्यूटी के दौरान काफी दिन तक दोनों घर पर नहीं मिल सके। डा. प्रतिभा बताती हैं कि डा. कुलदीप की बीच में डिस्क प्राब्लम हो गई थी। लेकिन ड्यूटी के चलते उनकी देखरेख नहीं कर पाई। लॉकडाउन में आया बेटा ही उनकी देखभाल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान बच्चों बना ली दूरी
अमरोहा। डॉ. प्रांजल मिश्रा जिला अस्पताल में एनसीडी इंचार्ज हैं। जबकि उनकी पत्नी डॉ अंकिता चर्तुवेदी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ है। डॉ प्रांजल कोविड में ड्यूटी करने के बाद फिलहॉल ओपीडी देख रहे हैं। जबकि उनके पत्नी पर ऑपरेशन की बड़ी जिम्मेदारी है। दंपत्ति डॉक्टर बच्चों से दूर रहकर लोगों की जीवन दे रहे हैं। देर में घर पहुंचते है, कोरोना से बचाव और खुद की सहूलियत के पूरे प्रयास करते हैं। डर की वजह से अधिकतर समय बच्चों से दूर बिताना पड़ता है।

चौबीस घंटे संभाल रहे अपनी जिम्मेदारी
अमरोहा। डॉ रामनिवास सिंह जिला अस्पताल में सीएमएस हैं। उनकी पत्नी डॉ पुष्पलता शमी जिला अस्पताल के महिला अस्पताल की इंचार्ज हैं। दोनों पति-पत्नी के ऊपर स्वास्थ की बड़ी जिम्मेदारियां हैं। कोविड महामारी की इस मुश्किल घड़ी में मरीजों की सेवा में जुटे हैं। वर्तमान हालात और डॉक्टरों की कमी के चलते दोनों पति-पत्नी चौबीसों घंटे अस्पताल में रहते हैं। उन्हें घर जाने तक का समय नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed