फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM said new animal will not be preserved in cowshed

Amroha: डीएम ने कहा- गोशाला में संरक्षित नहीं किया जाएगा नया पशु, बाजारों पर पूरी तरह प्रतिबंधित

Wed, 24 Aug 2022 09:28 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 09:28 PM IST
सार

डीएम ने कहा कि जब तक बीमारी नियंत्रित नहीं हो जाती तब तक किसी भी गो आश्रय स्थल में कोई नया पशु संरक्षित नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि पशुओं के बाजार विशेषकर जहां गोवंश का विक्रय होता है अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह रोक लगा दी जाए।

विज्ञापन
DM said new animal will not be preserved in cowshed
लंपी स्किन रोग - फोटो : संवाद

विस्तार

डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने गोवंशीय पशुओं में होने वाली लंपी स्किन डिजीज एलएसडी बीमारी की रोकथाम के लिए कहा कि गोशाओं में कोई नया पशु संरक्षित नहीं किया जाना चाहिए। अग्रिम आदेशों तक पशु बाजारों को पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोवंशो में लंपी स्किन डिजीज एलएसडी बीमारी की रोकथाम के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यह विषाणु जनित रोग है। इसका प्रसार प्रभावित पशुओं से वेक्टर आदि के माध्यम से अन्य पशुओं में होता है। केस मिलने पर त्वरित उपचार व टीकाकरण की कार्यवाही होनी चाहिए।

विज्ञापन

कहा कि यदि कोई पशु बीमार मिलता है तो उन्हें कुछ दूर पर आइसोलेट किया जाए। उपचार के साथ-साथ सैनिटाइजेशन, साफ सफाई की जाए। सभी गो आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग कराई जाए, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फागिंग, साफ सफाई, स्वच्छता युद्ध स्तर पर कराएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।


 

ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज ग्राम विकास तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों द्वारा वृहद स्तर पर साफ-सफाई, फागिंग, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। कहा कि प्रभावित पशुओं के गोबर एवं अन्य उत्सर्जन पर चूने का छिड़काव कराया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, उप जिला अधिकारी सदर अनिल कुमार, हसनपुर, नौगांवा, सभी खंड विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed