फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM reached district hospital six hours before the arrival of CM, inspected

सीएम के आगमन से छह घंटे पहले डीएम पहुंचे जिला अस्पताल, किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
DM reached district hospital six hours before the arrival of CM, inspected
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन में खलबली मची रही। इसे लेकर डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ, सीएमएस से लेकर सभी चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अस्पताल की साफ-सफाई और वार्डों का जायजा लिया। भर्ती मरीजों से उनकी समस्या के बारे में जाना। जिला प्रशासन को डर है कि जिले में बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कहीं मुख्यमंत्री जिला अस्पताल या अन्य किसी विभागों का निरीक्षण करने न पहुंच जाएं।
विज्ञापन

बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा पहुंचे। यहां जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान जन सभा को संबोधित किया। लेकिन, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन में खलबली मची रही। मुख्यमंत्री के आने के प्रस्तावित समय से छह घंटे पहले डीएम बीके त्रिपाठी अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए और पूरे अस्पताल का जायजा लिया। सीएमओ डॉ संयज अग्रवाल, सीएमएस एके गुप्ता और अन्य डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल में साफ-सफाई करने को कहा। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति को परखा। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड, डेंगू वार्ड की स्थिति देखी। मरीजों से उनका हालचाल पूछा। इस दौरान डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed