{"_id":"6b0b3a3072061ce84c0f6867","slug":"politics-congress-stakes-its-claim-on-three-seats-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-178885-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत : कांग्रेस ने जनपद की तीन सीटों पर ठोकी अपनी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत : कांग्रेस ने जनपद की तीन सीटों पर ठोकी अपनी दावेदारी
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सपा ने अमरोहा सदर सीट पर वर्तमान विधायक महबूब अली को फिर टिकट देकर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस स्थानीय स्तर पर जिले की तीन सीटों पर दावेदारी कर रही है। हालांकि, प्रदेश स्तर पर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत चल रही है। कांग्रेस के करीब 16 कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन हो चुका है। वहीं, कांग्रेस और सपा के भी मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में जिले की चार विधानसभा सीटों में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी, यह गठबंधन के बाद स्पष्ट होगा। सपा ने अमरोहा सदर सीट पर महबूब अली को टिकट देकर अपना रुख साफ कर दिया है।
कांग्रेस भी जिले में अपनी जमीन तलाश रही है। यहां लंबे समय से पार्टी का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता है। वर्तमान में अमरोहा सदर और नौगावां सादात सीट पर सपा, जबकि हसनपुर और धनौरा सीट पर भाजपा के विधायक हैं। कांग्रेस हसनपुर, नौगावां सादात और धनौरा आरक्षित सीट पर दावेदारी कर रही है।
विज्ञापन
अमरोहा सीट पर कांग्रेस को आखिरी जीत 1980 में खुर्शीद अहमद के रूप में मिली थी, जबकि हसनपुर में 1989 में रिफाकत के विधायक बनने के बाद पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं जीता। कांग्रेस की ओर से हसनपुर सीट के लिए चार, मंडी धनौरा में पांच, अमरोहा में चार और नौगावां सादात में तीन कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए हैं। हालांकि, अमरोहा सीट पर सपा की ओर से महबूब अली को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस की दावेदारी फिलहाल खत्म मानी जा रही है।