{"_id":"67abb4efe1b9b3868f0a7b22","slug":"dm-ordered-recovery-on-the-irregularities-in-mnrega-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-134130-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मनरेगा में धांधली पर डीएम ने दिए वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मनरेगा में धांधली पर डीएम ने दिए वसूली के आदेश
Wed, 12 Feb 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शिकायत के आधार पर हुई जांच के बाद मनरेगा में धांधली पकड़ में आने पर डीएम ने प्रधान समेत तीन लोगों से वसूली के आदेश दिए हैं।
विकास खंड अमरोहा की ग्राम पंचायत कुम्हरिया निवासी अरुण कुमार ने परियोजना निदेशक को शिकायतीपत्र दिया था। जिसमें गांव में मनरेगा के तहत हुए कामों में धांधली की शिकायत की थी। इसमें परम सिंह के खेत से महीपाल के खेत तक एमबी के अनुसार 360 मीटर कार्य होना दर्शाया गया, लेकिन स्थलीय सत्यापन में यह कार्य केवल 170 मीटर ही पाया गया। इसमें 26868 रुपये का दुरुपयोग होना पाया गया। इसके अलावा कुसुम पाल के खेत से अंतराम के खेत तक 300 मीटर मिट्टी का कार्य दर्शाकर 21420 रुपये का भुगतान किया गया। जांच में 209 मीटर कार्य ही पाया गया, जहां 11882 रुपये का अतिरिक्त भुगतान होना पाया गया।
इसके अलावा कावेंद्र के खेत से अमर सिंह के खेत तक एमबी के अनुसार 300 मीटर लंबाई व तीन मीटर चौड़ाई का कार्य किया गया। इस पर कुल 22032 रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन स्थलीय सत्यापन में सड़क की लंबाई 378 मीटर व 2.52 मीटर चौड़ाई पाई गई थी। यहां 8231 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया। सरकारी ट्यूबवेल से जयपाल के खेत में गूल खोदाई के कार्य का स्थलीय सत्यापन के दौरान वहां पक्की नाली पाई गई। यहां भी 11266 का अतिरिक्त भुगतान होना पाया गया। जिसमें प्रधान व सचिव समेत एक अन्य के विरुद्ध स्पष्टीकरण तलब किए गए थे। अब डीएम ने तीनों से बराबर-बराबर 19457.67 रुपये वसूलने के निर्देश दिए हैं।