फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM inspected the pilgrimage sites, the pilgrimage sites and wells will be returned to their original form

Amroha News: डीएम ने तीर्थों का किया निरीक्षण, तीर्थ और कूप पुराने स्वरूप में लौटाए जाएंगे

Fri, 10 Jan 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the pilgrimage sites, the pilgrimage sites and wells will be returned to their original form
संभल। शहर में तमाम तालाब पाट दिए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि कहीं वह तीर्थ भी तो नहीं पाट दिए जो संभल महात्म्य में उल्लेखित हैं। क्योंकि अभी 34 तीर्थ ऐसे हैं, जिन्हें प्रशासन भी चिह्नित नहीं कर सका है। 68 तीर्थ में से 34 ही तीर्थ मिले हैं। 19 कूप जो मिले हैं इनमें भी ज्यादातर कूप को पाट कर बंद कर दिया गया था। आशंका है कि तीर्थ भी पाटकर नष्ट न कर दिए गए हों। डीएम का कहना है कि तीर्थ वहीं बनते थे जो तालाब हुआ करते थे। समय के साथ उन पर कब्जे हो गए। अब पालिका और ग्राम पंचायत स्तर से तीर्थ कब्जा मुक्त किए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि तीर्थ और कूप जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इनका पुराने स्वरूप में लौटाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


तीर्थ और कूप पुराने स्वरूप में लौटाए जाएंगे : डीएम

डीएम ने पवांसा और संभल ब्लॉक में स्थित तीर्थ व कूप का निरीक्षण किया है

संभल। प्राचीन तीर्थ और कूप को संवारने और कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने चतुर्मुख कूप, अशोक कूप, चतुर्थ सागर, एकांती तीर्थ और शंख माधव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एकांती तीर्थ, चतुर्थ सागर और शंख माधव की चहारदीवारी व मार्ग की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लेखपाल से मौके पर जाकर भूमि की नाप कर भूमि की स्थिति बताने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि अशोक कूप को पालिका द्वारा वंदन योजना के अन्तर्गत संवारा जाएगा। बताया कि जो कूप और तीर्थ ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं उनको मनरेगा एवं ग्राम निधि के माध्यम से संवारा जाएगा। डीएम ने बताया कि 68 तीर्थ और 19 कूप का उल्लेख मिलता है। दस्तावेज में यह कूप और तीर्थ दर्ज हैं लेकिन किसी कारणवश इन पर कब्जे कर लिए गए। उन्हें मुक्त कराने का काम किया जा रहा है। साथ ही संवारने के लिए भी काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article