फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM: Ensure no potholes or waterlogging on the Ramdol procession route.

रामडोल शोभायात्रा के मार्ग पर न गड्ढे मिलें, न हो जलभराव : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
DM: Ensure no potholes or waterlogging on the Ramdol procession route.
अमरोहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और श्री रामडोल शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता और एसपी लखन सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजकों व समिति सदस्यों से समस्याएं जानी गईं और सुझाव लिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को शोभायात्रा और जुलूस के निर्धारित मार्गों का पहले निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। मार्गों पर गड्ढे और जलभराव न होने, मंदिरों व शोभायात्रा मार्ग पर सफाई, पर्याप्त पथ प्रकाश और यातायात सुचारु रखने को कहा। विद्युत विभाग को जर्जर व लटकते तार दुरुस्त करने तथा विद्युत पोल सुरक्षित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से पर्व परंपरागत तरीके से मनाने, नई परंपरा शुरू न करने और अफवाहों से बचने की अपील की। बिना पुष्टि सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित न करने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने निर्धारित और परंपरागत मार्ग से शोभायात्रा निकालने, पर्याप्त वालंटियर्स लगाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे बजाने की अपील की। प्रमुख मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश दिए।

बैठक के बाद डीएम और एसपी ने रामडोल शोभायात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, सड़क, विद्युत, पथ प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह और एएसपी अखिलेश भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed