Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Diwali: No entry for vehicles in the city from Dhanteras to Bhai Dooj

दीपोत्सव : धनतेरस से भाई दूज तक शहर में वाहनों की नो-एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Diwali: No entry for vehicles in the city from Dhanteras to Bhai Dooj
अमरोहा। पंच महोत्सव यानी दीपोत्सव के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक शहर के प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा समेत छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंधित वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


छह नवंबर को धनतेरस लेकर भाई दूज के त्योहार मनाए जाएंगे है। पांच दिवसीय पर्व को लेकर बाजारों में अभी से खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी का विशेष महत्व होने के कारण आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचेंगे। ऐसे में बाजारों में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की आशंका है। पुलिस ने इसी को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को बाजारों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। साथ ही प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक अजय श्रोतिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान जाम से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। निर्धारित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
--------------
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- बंबूगढ़ चौराहा: भारी और हल्के मालवाहक वाहनों को कैलसा बाईपास और संभल चौराहा हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- टीपी नगर चौराहा: टीपी नगर चौकी के बगल से कोट चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी वाहनों और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- बटवाल तिराहा: मुख्य बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों और ई-रिक्शा की आवाजाही पर रोक रहेगी।
- नल चौराहा: जामा मस्जिद और मंगल बाजार की ओर हल्के-भारी मालवाहक वाहनों और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- शाह विलायत गेट: टीपी नगर की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों को अतरासी तिराहे से एआरटीओ तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- धनौरा बाईपास: मंडी रोड और पुलिस लाइन से शहर में आने वाले वाहनों को गुलड़िया मोड़ से रज्जाक बाईपास और नौगावां रोड की ओर भेजा जाएगा।
- धनौरा से शहर की ओर: आने वाले हल्के और भारी मालवाहक वाहनों को शाह विलायत गेट से रज्जाक बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रज्जाक बाईपास: जोया, संभल, मुरादाबाद और कैलसा की ओर जाने वाले वाहनों को नीम का तिराहा और धनौरा बाईपास से शहर के बाहर निकाला जाएगा।
- अतरासी रोड और हाईवे: शहर की ओर आने वाले मालवाहक वाहनों को एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुर बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
- कैलसा चौराहा: पाकबड़ा की ओर से आने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- संभल चौराहा हाईवे: नौगावां और बिजनौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला से नौगावां सादात और बिजनौर की ओर निकाला जाएगा।
- चौपला चौराहा, गजरौला: यातायात पुलिस तैनात रहेगी। जरूरत पड़ने पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
- जोया चौराहा, डिडौली: यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी और जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed