फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   District hospital will get four Truenet TB testing machines, proposal sent

Amroha News: जिला अस्पताल को मिलेंगी चार ट्रूनेट टीबी टेस्टिंग मशीनें, भेजा प्रस्ताव

Sat, 22 Mar 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
District hospital will get four Truenet TB testing machines, proposal sent
अमरोहा। जिला अस्पताल में वर्तमान में एक ट्रूनेट टीबी टेस्टिंग मशीन हैं। लेकिन, कम समय में अधिक मरीजों की जांच के लिए चार और ट्रूनेट टीबी टेस्टिंग मशीन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में क्षय रोगियों की जांच के लिए केंद्र खुला हुआ है। जिसमें जिलेभर से सैकड़ों मरीजों की जांच की जाती है। जिसमें कुछ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आती है। जिनका रिपोर्ट के अनुसार दवाइयों का कोर्स शुरू करा दिया जाता है। जिला अस्पताल में स्थित क्षय रोग जांच केंद्र में एक एक्सरे, एक माइक्रोस्कॉपिंग, दो ट्रूनेट मशीन उपलब्ध हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने बताया कि जिले में होने वाली टीबी के रोगियों की जांच में अधिक समय लगता है, इसलिए चार ट्रूनेट मशीन की डिमांड करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने बताया कि ट्रूनेट मशीन की संख्या बढ़ने से मरीजों की जांच में आसानी होगी।
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन का यह होगा लाभ
ट्रूनेट मशीन की विशेषता है कि एक साथ दाे सैंपल की जांच की जा सकती है। जिससे दो मरीजों की रिपोर्ट एक साथ मिल जाती है। साथ ही इस मशीन की जांच में गुणवत्ता पाई जाती है, जिसकी रिपोर्ट ठीक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 लाख रुपये की एक मशीन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक ट्रूनेट मशीन की कीमत करीब 18 रुपये है। जिला अस्पताल में मशीन आने के बाद सीएचसी में भी मशीनों को जांच के लिए भेजा जा सकता है। जिससे स्थानीय लोगों को सीएचसी में ही जांच की सेवा मिल सके।


- टीबी की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन का प्रयोग किया जाता है। इसकी जांच में काफी शुद्धता होती है। शासन को चार और मशीनों का डिमांड का प्रस्ताव भेजा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिल सके। -- विशाल त्रिवेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article