{"_id":"6402c51df028a7331508a540","slug":"district-divided-into-13-zones-and-41-sectors-jpnagar-news-c-15-1-74894-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 13 जोन और 41 सेक्टरों में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 13 जोन और 41 सेक्टरों में बांटा जिला
Sat, 04 Mar 2023 09:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। होली समेत अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से जिले में 4 सुपर जोन, 13 जोन और 41 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं 31 मार्च तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। एडीएम भगवान शरण ने बताया कि वर्तमान समय में होली, शब-ए-बरात, रामनवमी आदि त्योहार हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं एवं यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय होकर जनपद की शांति व्यवस्था और सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में जुलूस या शोभायात्रा आदि के आयोजनों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली तो एडमिन होगा जिम्मेदार
त्योहारों के मद्देनजर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर भड़काऊ व झूठी पोस्ट डाल सकते हैं ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है। एडीएम भगवान शरण ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा भड़काऊ एवं अफवाह फैलाने से संबंधित पोस्ट डाली गई तो इसके लिए ग्रुप एडमिन जिम्मेदार होगा। ऐसे असामाजिक तत्वों को ग्रुप से बाहर निकाल कर स्थानीय पुलिस को जानकारी देनी होगी।
त्योहारों पर सुरक्षा के लिहाज से जनपद को 4 सुपर जोन, 13 जोन और 41 सेक्टरों में बांटा गया है। उसी हिसाब से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है। जिले में धारा 144 भी लागू है।
विज्ञापन
आदित्य लांग्हे, एसपी अमरोहा