फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute

अंडर पास को लेकर गांववालों का हंगामा, सर्विस रोड का काम रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
dispute
जोया (अमरोहा)। नारंगपुर अंडरपास की मांग को लेकर इलाके के लोगों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। जेसीबी लेकर पहुंची टीम को गांव वालों ने दौड़ा लिया। एनएचआई के डीजीएम ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने एक न सुनी। उन्होंने कहा कि अंडर पास बनवाएं। इसके बाद सर्विस रोड बना सकते हैं इसके बिना कोई बात नहीं मानी जाएगी। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद सांसद कुंवर दानिश अली भी मौके पर पहुंचें। उन्होंने गांव वालों की बातों से इत्तिफाक जताया। कहा कि अंडर पास बेहद जरुरी है। जरुरत पड़ी तो मैं भी धरने पर बैठूंगा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम लगभग 4.30 बजे जेसीबी लेकर कर्मचारी की टीम ने सड़क की खुदाई शुरु कर दी। जानकारी मिलने के बाद नारंगपुर, सरकड़ी, घंसुरपुर, कालाखेड़ा, भवालपुर असावर, मुंडी सरकड़ी, मोहनपुर गांव के लोग आ गए। उन्होंने जेसीबी के साथ काम कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। इससे भगदड़ की स्थिति हो गई। कुछ देर के बाद एनएचएई के डीजीएम हेमंत पारिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंडर पास के लिए कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में सर्विस रोड बनने दिया जाए। लेकिन गांववालों ने एक न सुनी। गांववालों ने सांसद कुंवर दानिश अली को अवगत कराया। सांसद दानिश भी कुछ देर में आ गए। उन्होंने एनएचएई के डीजीएम से सवाल जवाब शुरु कर दिया। इससे माहौल बिगड़ने लगा। सांसद दानिश ने दो टूक कहा कि अंडरपास को बनने दिया जाए। गांववालों की मांग पूरी तरह उचित है। प्रदर्शन करने वालों में सुखवीर सिंह, टीकम सिंह, दिनेश कुमार, हरविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, रामकुंवर सिंह, रावेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed