{"_id":"5eee57d88ebc3e42eb433acd","slug":"dispute-jpnagar-news-mbd3531603176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अंडरपास नहीं बनाने पर भड़के नारंगपुर गांव के लोग, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अंडरपास नहीं बनाने पर भड़के नारंगपुर गांव के लोग, काम रुकवाया
विज्ञापन
अमरोहा। नारंगपुर में अंडरपास की मांग को लेकर शनिवार को किसानों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के स्थल पर आ धमके। मजदूरों को जमकर हड़काया। जेसीबी के चालक को काम रोकने को कहा। माहौल देख कर मजदूरों ने काम रोक दिया। कुछ देर के बाद मजदूर काम छोड़ कर निकले गए। भाकियू असली के नेताओं ने प्रशासन को 30 जून की मोहलत दी। कहा कि खाता चौराहे का अंडरपास अव्यवहारिक है। नारंगपुर को छोड़ कहीं अंडरपास मंजूर नहीं है। क्योंकि यहां से 50 गांवों के किसानों के आने जाने का रास्ता है।
जोया चौराहा से दिल्ली मार्ग पर एक किलोमीटर की दूरी पर नारंगपुर गांव है। यहां से संभल, बुलंदशहर और अनूपशहर के आने जाने के लिए प्रमुख रास्ता है। इसके अलावा 50 गांव के आने जाने का प्रमुख मार्ग है। भाकियू असली और आस पास के गांवों के किसान काफी दिनों से अंडरपास की मांग कर रहे हैं। अब राष्ट्रीय राजमार्ग के सिक्स लेन के लिए चौड़ीकरण शुरू हो गया है, लेकिन अंडर पास के लिए कोई पहल नहीं हो सकी है। इसके चलते सरकड़ी अजीज, काला खेड़ा, सरकड़ा कमाल, घंसूरपुर, लांबिया समेत कई गांव के लोगों की शनिवार को नारंगपुर में बैठक हुई। भाकियू असली नेताओं के अगुवाई में आस पास के गांवों के किसानों का हुजूम कार्यस्थल पर आया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जेसीबी के चालक को जमकर हड़काया। मजदूरों को काम रोकने को कहा। मौके की नजाकत देख मजदूरों ने काम रोक दिया। स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि 30 जून तक अंडर पास के लिए सकारात्मक पहल करें वरना संगठन वृहद आंदोलन करेगा। इस दौरान हुकूम सिंह, हरविंदर सिंह, जयकीरत सिंह, ओमवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरनाम सिंाह, साविंद्र सिंह, संजीव कुमार, नरेश कुमार आदि रहे।