{"_id":"5ffe08b98ebc3e33be252a3d","slug":"dispute-inkotwali-jpnagar-news-mbd3759293188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के भीतर दुकानदार और ग्राहक पक्ष के लोगों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के भीतर दुकानदार और ग्राहक पक्ष के लोगों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया (अमरोहा)। वेल्डिंग के रुपये को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। हंगामा हुआ। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए, यहीं भी मारपीट हो गई। पुलिस ने डांट फटकार कर दोनों पक्षों को शांत किया। बाद में दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि महिलाओं व अन्य भीड़ को कोतवाली से बाहर खदेड़ दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव की है। यहां रहने वाले मुशाहिद हुसैन का बेटा अली वारिस गांव के अड्डे पर वेल्डिंग की दुकान चलाता है। मंगलवार सुबह गांव ही युवक वेल्डिंग कराने गया था। यहां वेल्डिंग के रुपये को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गाली-गलौज हुई, नौबत मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से गुलिस्ता, आरिफ, मुबारिक और अली वारिस घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों कोतवाली पहुंच गए। लेकिन, कोतवाली में भी दोनों पक्ष भिड़ गए और हाथापाई की। पुलिस कर्मियों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में ले लिया कोतवाली में बैठा लिया। जबकि महिलाओं और अन्य भीड़ को कोतवाली से बाहर खदेड़ दिया। फिलहाल दोनों पक्षों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर चालान किया जाएगा।