{"_id":"5f1de0128ebc3e636b75cbe7","slug":"dispute-gajraula-news-mbd3571584131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में डंपर चालकों ने वन दरोगा को घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में डंपर चालकों ने वन दरोगा को घेरकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। आगे चल रहे बजरी लदे डंपर चालक से विवाद होने पर चालक ने कार से उतरे दरोगा की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मालिक और अन्य लोगों को फोन कर अपने साथ लूट होने की सूचना दे दी। इस पर वहां आए कई लोगों ने भी उन्हें पीटा। बीचबचाव को आए फॉरेस्ट गार्ड और कार चालक के साथ भी धक्कामुक्की की। मौके पर पहुंची पुलिस चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई। वहीं रात में ही थाने पहुंची वन दरोगा की पत्नी ने काफी हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने आरोपियों को बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया।
रविवार की रात लगभग सवा 12 बजे यह घटना हसनपुर रोड पर एसआर पंप के निकट हुई। नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में किराए के मकान में रहने वाले सिहाली जागीर रेंज के वन दरोगा सुमित कुमार ने बताया कि व फॉरेस्ट गार्ड राजवीर सिंह यादव के साथ किसी काम से अमरोहा गए थे। लौटते हुए देरी हो गई। वे कार में थे। वन दरोगा के मुताबिक हाईवे पर आगे चल रहे डंपर को पीछे से आ रही रोडवेज की बस के चालक ने कई बार साइड में होने को डिपर मारे लेकिन चालक ने साइड नहीं दी। इस पर उन्होंने अपने चालक से कहकर अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़वाई और इशारा करके डंपर को रुकवाकर चालक को समझाया कि इस तरह किसी को परेशान नहीं करते हैं। इसके बाद वे हसनपुर रोड पर कार से पानी पीने के लिए उतरे। आरोप है कि वहां आए डंपर चालक ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और मोबाइल पर बदमाश होने का शोर मचा दिया। कुछ ही देर में वहां कई लोग आ गए और सबने उन्हें पीटा। उन्होंने 112 डायल पुलिस बुलवा ली। पुलिस के सामने भी उन्होंने बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई। थाने पहुंची वन दरोगा की पत्नी ने हंगामा करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। अपरान्ह को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वन दरोगा के कहने पर आरोपियों को छोड़ दिया गया।