फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dhanteras fastival

धनतेरस पर कारोबार, तीस करोड़ के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
dhanteras fastival
अमरोहा में धनतेरस पर सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। देश में आ रही मंदी की खबरों के बीच धनतेरस का बाजार धन के लिए नहीं तरसा। अमरोहा में ही करीब तीस करोड़ का कारोबार हुआ। पिछले वर्ष के मुकाबले यह दस करोड़ अधिक है। 20188 में करीब 20 करोड़ का कारोबार धनतेरस पर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन यूं तो हिंदू मान्यताओं के अनुसार धन की देवी लक्ष्मी का दिन है। मंदी के कारण मायूस चल रहे बाजार को धनतेरस पर कुछ सुधार की उम्मीद थी। लेकिन माता लक्ष्मी ने ऐसी कृपा बरसाई की बाजार जमकर इतराया। बाजारों में खूब रौनक रही। धनतेरस पर पूजा के लिए नए बर्तन, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों, झाड़ू सहित अन्य सामानों की खरीदारी की परंपरा रही है। जिसके चलते ग्राहकों के आगमन को लेकर बाजार गुलजार नजर आया।
विज्ञापन

बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स सामान, वाहनों की दुकानों को भव्य रूप से सजाया गया। वहीं फुटपाथ पर बाजार भी सजे रहे। इससे बाजार में चहल-पहल अधिक बढ़ गई। सुबह से ही महिला-पुरुष बाजार में पहुुंचे और सामान खरीदा। परंपरा निभाने के लिए झाड़ू खूब बिकी। बाजार में बर्तन की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ रही। वहीं जगह-जगह मिट्टी, चीनी मिट्टी के लक्ष्मी गणेश, भगवान शिव, मां काली, दुर्गा की प्रतिमा, फूल माला, पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं। वहीं, छोटे बच्चे दीपक, मिट्टी के खिलौने आदि सामान बेचते रहे। यहां भी लोगों की भीड़ देखी गई। कपड़े, मोबाइल, विद्युत झालर, टीवी, फ्रिज, एसी, गुड़ चीनी की मिठाई के साथ आतिशबाजी की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष मनोज टंडन ने बताया कि जिलेभर में लगभग तीस करोड़ का कारोबार हुआ है। व्यापारियों को धनतेरस से काफी उम्मीदें थीं। माता लक्ष्मी ने उन पर खूब कृपा की है। अभी दो दिन का बाजार और बचा है। हालांकि मुख्य बाजार धनतेरस का ही होता है। लेकिन अगले दो दिन में भी करीब पांच से दस करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। इस वर्ष दीपावली पर अंदाजन 50 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। वहीं बाजार में भीड़ भाड़ के चलते जाम से जूझना पड़ा।
सोने-चांदी का काफी अच्छा हुआ कारोबार
अमरोहा। सराफ की दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। कुछ लोग आभूषण पहले से पसंद कर अपनी बुकिंग करा चुके थे। जो धनतेरस पर लेकर अपने घर गए। इस बार बाजार में आम आभूषणों के मुकाबले चांदी के मां लक्ष्मी-कुबेर और भगवान गणेश और सोने चांदी के सिक्के खरीदे। चांदी के सिक्कों में एंटीक सिक्के ज्यादा पसंद किए गए।
बर्तन, सजावटी सामान की रही मांग
अमरोहा। बर्तन बाजार में भी इस बार ट्रेंड बदला-बदला सा नजर आया। कम आय वर्ग के लोगों ने अपनी घरेलू जरूरत के मुताबिक स्टेनलेस स्टील के बर्तन खरीदकर परंपरा का निर्वाह किया। लेकिन भारी और महंगी धातुओं के बर्तनों की डिमांड ज्यादा रही। पूजा थाल, आरती थाल, तांबे के लोटे, जग और पूजा के बर्तनों के अलावा पकवान तैयार करने वाले बर्तन आदि की बिक्री ज्यादा हुई। तांबे के बर्तन भी लोगों की पसंद बने।
आटो मार्केट पर ज्यादा मेहरबान हुईं मां लक्ष्मी
अमरोहा। आटो मार्केट पर मां लक्ष्मी की कृपा कुछ ज्यादा ही दिखाई दी। धनतेरस पर जिलेभर में करीब 1000 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। 50 से ज्यादा चार पहिया वाहन बिके। यहां भी बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पहले से ही अपने-अपने वाहनों की बुकिंग करा रखी थी। धनतेरस के मौके पर आटो एजेंसियों ने ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार और आफर दिए।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की जमकर हुई बिक्री
अमरोहा। बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की दुकानें सड़कों के किनारे सजी रहीं। मिट्टी से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस और चीनी मिट्टी से निर्मित आकर्षक लक्ष्मी गणेश और कुबेर की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध रहीं। इनमें से अपने पसंद की मूर्तियों का चयन करने में लोगों को काफी समय लगा। लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के साथ-साथ मूर्तियों के कपड़े और हार आदि की भी जमकर बिक्री हुई। लोगों ने अपने सामर्थ के अनुसार मूर्तियों की खरीदारी की।

मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स सामान भी खूब बिका
अमरोहा। शुक्रवार को धनतेरस पर एंड्रायड मोबाइल फोन की रिकार्ड बिक्री हुई। खास कर युवाओं ने मोबाइल खरीदने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स गुड्स जैसे फ्रिज, टीवी, एलईडी, एलसीडी, वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन जैसी चीजों की जमकर बिक्री हुई। जबकि युवाओं ने मोबाइल की ऑनलाइन बुकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed