फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees took a dip in the Ganga on Amavasya

Amroha News: अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the Ganga on Amavasya
गजरौला। चैत्र माह की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने तिगरी व ब्रजघाट गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने
विज्ञापन

गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगाशरण शर्मा व नगर के बुध बाजार रेलवे स्टेशन निवासी पुरोहित पंडित दयानंद शर्मा के मुताबिक शनिवार को चैत्र माह की अमावस्या है। अमावस्या पर गंगा में स्नान और पुरोहितों को दान दक्षिणा देने से पितृ तृप्त होते हैं। घर में सुख शांति बनी रहती है। इस कारण गंगा में स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु तड़के ही ब्रजघाट व तिगरी में पहुंच गए थे। ब्रजघाट में कुछ श्रद्धालु रात आकर धर्मशालाओं में ठहर गए थे। जिससे तड़के स्नान कर सकें। भोर होते ही उन्होंने हर हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। स्नान के बाद पतित पावनी के तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। गंगा में तड़के शुरू हुआ गंगा स्नान का क्रम काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed