फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees earned virtue by taking a dip in Ganga on Magh Purnima.

Amroha News: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा कमाया पुण्य

Sun, 25 Feb 2024 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees earned virtue by taking a dip in Ganga on Magh Purnima.
गजरौला। माघ माह की पूर्णिमा पर पतित पावनी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। ब्रजघाट व तिगरी गंगा में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगा तट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को माघ माह की पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट पर उमड़ने लगा था। वहीं ब्रजघाट में हजाराें श्रद्धालु शुक्रवार की रात में आकर ही धर्मशालाओं में ठहर गए थे। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक माघ माह की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान कर पुरोहितों को दान दक्षिणा देने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इसी लालसा के चलते गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब ने भोर होते ही हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में स्नान शुरू कर दिया। भोर होते ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। गंगा तट हर हर गंगे के उदघोष से गूंज उठा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे भगवान सत्यनारायण की कथा आदि धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया गया। श्रद्धालुओं ने लोगों को बुलाकर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

माघ माह की पूर्णिमा पर स्नान के दौरान ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम के हालात बने रहे। वाहन रेंग-रेंग कर गंतव्य को रवाना हुए। यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को माघ माह की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अपने निजी वाहनों से आए श्रद्धालुओं के वाहन तो पार्किंग में खड़े करा दिए गए, जबकि बसों और अन्य वाहनों से आए श्रद्धालुओं के पुल पर उतरने व स्नान के बाद वाहनों में सवार होने के लिए वाहनों को रोकना पड़ा। जिससे उनके पीछे चल रहे वाहनों के पहिए थम गए। लिहाजा गंगा पुल पर कई बार जाम की स्थिति बनी। जाम में फंसे वाहन रेंग रेंग कर गंतव्य की ओर रवाना होते रहे। पुलिस को यातायात सुचारू रखने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि ब्रजघाट गंगा पुल पर कुछ देर के लिए वाहन रेंग रेंग कर गुजरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed