फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees dance on Shri Krishna Rasleela in the festival

Amroha News: ये मथुरा नगरिया.. यहां जन्मे सांवरिया...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance on Shri Krishna Rasleela in the festival
अमरोहा। अमरोहा महोत्सव में हर रोज नई प्रस्तुतियां लोगों को खूब भा रही हैं। कार्यक्रम जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है, लोगों की बेशुमार भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को चौथे दिन श्री रास बिहारी मयूर ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें टीवी आर्टिस्ट भरत मयूर की टीम द्वारा श्री कृष्ण की रासलीला के साथ-साथ रामलीला मंचन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवा हो देवा गड़पति देवा...। वहीं सुरेश व्यास का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

अमरोहा में पहली बार अमरोहा महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें रोजाना अलग अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत रहे हैं। पहले दिन जहां कार्यक्रम का आगाज स्वाति मिश्रा की भजन संध्या से हुआ था, वहीं दूसरे दिन साधो बैंड तो तीसरे दिन की महफिल बॉलीवुड के मशहूर गायक अल्ताफ राजा के नाम रही थी। बृहस्पतिवार का दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रही। दिल्ली के श्री रास बिहारी मयूर ग्रुप के टीवी आर्टिस्ट भरत मयूर एवं सुरेश व्यास की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। गणेश वंदना से शुरुआत हुई। ये मथुरा नगरिया.. यहां जन्मे सांवरिया...। बनवारी और मोहन मुरारी..।
विज्ञापन

सुरेश व्यास द्वारा 21 मटकियां सिर पर नृत्य किया। इसके साथ ही उन्होंने तलवार की धार पर नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए कांच पर नृत्य ने सबका मन मोह लिया। टीवी आर्टिस्ट भरत मयूर ग्रुप द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला एवं रामलीला की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इससे पहले अमरोहा की गतका पार्टी ने हैरतंगेज करतब कर समा बांध दिया। उनकी प्रस्तुति को देखने के लिए देर रात तक दर्शक पंडाल में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, मेला प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सुधीर कुमार सिंह, विभा श्रीवास्तव, प्रशिक्षु एसडीएम विकास मित्तल, ईओ नगर पालिका डॉ. बृजेश कुमार, नायब तहसीलदार योगेश कुमार, पालिका चेयरमैन शशि जैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
----

महोत्सव में मेले का आनंद ले रहे बच्चे
महोत्सव में विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से जहां सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं बच्चे भी मेले का खूब आनंद ले रहे हैं। उन्हें झूले और ऊंट की सवारी खूब पसंद आ रही है। इसके अलावा फास्ट फूड की दुकानों एवं खेल खिलौनों की दुकानों पर भी खूब भीड़ दिखाई दे रही है।

---
बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च अभियान
महोत्सव की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी संजीदा है। महोत्सव स्थल पर बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई। इससे पहले दस्ते ने जिला न्यायालय परिसर में भी चेकिंग अभियान चलाया।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed