फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development works worth 1 crore to be undertaken in Gram Panchayats.

Amroha News: ग्राम पंचायतों में एक करोड़ से होंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 1 crore to be undertaken in Gram Panchayats.
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिले प्रस्तावों को अपडेट किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की खामी न रह जाए। अब तक 1.15 करोड़ रुपये की धनराशि के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद प्रधानों को ही प्रशासक बना दिया गया। लेकिन इसमें एक नई व्यवस्था लागू की गई कि नए काम कराने से पहले डीएम से अनुमोदन लेना जरूरी होगा। उसके बाद ही काम कराए जाएंगे,लेकिन इसके बाद भी प्रशासक और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने धनराशि निकाल ली। अब तक 60 ग्राम पंचायतों के 200 विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इन कामों पर 1.15 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों से मिले प्रस्तावों को अपडेट किया जा रहा है। इससे गांवों में नाले-नालियों का निर्माण, रास्तों की मरम्मत समेत अन्य जरूरी कार्य कराए जाने हैं। प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि स्वीकृत धनराशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि नए प्रस्तावों को अपडेट करके डीएम के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद नए काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed