फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development work will be done in four bodies including Amroha with Rs 137 crore

Amroha News: अमरोहा समेत चार निकायों में 137 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Wed, 30 Apr 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in four bodies including Amroha with Rs 137 crore
अमरोहा। हसनपुर, बछरायूं, जोया और अमरोहा नगर निकायों में सालभर 137 करोड रुपये से विकास कार्य होंगे। इनमें सड़कों की सूरत बदलेगी, तो पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। शहर की सड़कों पर रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। पार्कों और निकाय क्षेत्रों में प्रमुख चौराहा का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। चारों निकायों में जरूरत के हिसाब से होने वाले कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर डीएम को अनुमोदन के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में अमरोहा, हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा व बछरायूं नगर पालिका और जोया, नौगांवा सादात, उझारी व सैदनगली नगर पंचायतें हैं। नए वित्तीय वर्ष के लिए अमरोहा, हसनपुर, जोया व बछरायूं नगर निकायों की बोर्ड की बैठक हो चुकी हैं। इनमें अरबों रुपयों का आय-व्यय करने वाली अमरोहा पालिका में साल 2025 में 50 करोड़ रुपये से कार्य कराएगी। जबकि, जोया नगर पंचायत में 26.14 करोड़ रुपये से कार्य कराने के लिए बोर्ड की सहमति बनी है। बछरायूं नगर पालिका में भी 26 करोड़ रुपये से होने वाले विकास के बजट को मंजूरी मिली है। हसनपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 34.98 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है।
विज्ञापन

हैंडपंपों और वाटर कूलर की मरम्मत कराई जाएगी
जोया नगर पंचायत क्षेत्र में एक साल में 26.14 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इसमें जोया-अमरोहा चौराहे का सौंदर्यीकरण होगा। इसके अलावा अमरोहा रोड पर कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों री-बोर और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। साथ ही वाटर कूलर की मरम्मत करने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए खराब लाइटों की मरम्मत करने की भी स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट शहर बनाने की कवायद
अमरोहा शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ मुरादाबाद की तर्ज पर स्मार्ट शहर बनाने की कवायद होगी। इसके लिए शहर में आने वाले मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जहां भव्य द्वार बनाए जाएंगे। गांधी मूर्ति चौराहा का दोबारा से जीर्णोद्धार किया जाएगा। पालिका की नई आबादी में बने 12 पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इतना ही नहीं नगर पालिका में शामिल हुए गांवों में सड़क, नाली व अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
दीवारों पर बनेंगी वॉल पेंटिंग, मॉडल शौचालय भी बनेंगे
नगर पालिका की ओर से अमरोहा को सुंदर बनाने के लिए जल्द कवायद शुरू होगी। दाग धब्बों से बदसूरत हुईं दीवारों को खूबसूरत बनाया जाएगा। दीवारों पर बड़े महानगरों की तर्ज पर अमरोहा की पहचान ढोलक और कालीन की थ्रीडी पेंटिंग बनाई जाएंगी। इनमें पर्यावरण संरक्षण, भविष्य की जरूरत जल का सदुपयोग, प्लास्टिक को न कहें, हरियालीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी आदर्श व सामाजिक संदेश से जुड़ी वॉल पेंटिग्स शामिल हैं। शहरवासियों की सुविधाओं के लिए नगर में दस मॉडल शौचालय भी बनाए जाएंगे। प्रत्येक शौचालय में दस शीट लगेंगी। इसमें पांच महिलाओं और पांच पुरुषों के लिए है। इन शौचालय में एसी की सुविधा भी होगी।
नौ करोड़ से सड़कें और नाले बनाए जाएंगे
चालू वित्तीय वर्ष के लिए 26 करोेड़ का बजट पास हुआ है। बजट में सर्वाधिक नौ करोड़ से निर्माण कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इसमें सड़कों और नालाें का निर्माण कराया जाएगा। दो करोड़ लोगों को पेयजल मुहैया कराने पर खर्च होंगे। डेढ़ करोड़ से नगर में प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। नगर के सौंदर्यीकरण पर भी एक करोड़ खर्च होंगे। इस राशि से दो फव्वारे, दो गेट व तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। 75 लाख स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत नगर को स्वच्छ बनाने में खर्च होंगे।

- नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए कार्ययोजनाएं तैयार की जा रही हैं। डीएम के अनुमोदन के बाद सभी कार्यों को पूरा किए जाने के लिए काम शुरू करा दिया जाएगा। - ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article