{"_id":"635ee2582c0a19230c143f9a","slug":"dengue-victim-mother-son-admitted-to-district-hospital-number-of-patients-increased-to-ten-jpnagar-news-mbd4457972124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ित मां-बेटे को जिला अस्पताल में किया भर्ती, मरीजों की संख्या हुई दस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ित मां-बेटे को जिला अस्पताल में किया भर्ती, मरीजों की संख्या हुई दस
विज्ञापन
बुखार और डेंगू का प्रकोप गांव-गांव फैला है। शनिवार शाम को डेंगू के दो नए मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि, जिला अस्पताल में पहले से ही डेंगू वार्ड में आठ मरीज भर्ती हैं।
जिले में बुखार और डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में बुखार और डेंगू से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव-गांव व शहर-शहर लोग बुखार से परेशान हैं। कई गांवों में लोग डेंगू से बुरी तरह प्रभावित हैं। प्लेटलेट्स में लगातार कमी आ रही है। सरकारी व निजी अस्पताल भरे पड़े हैं। कई लोग मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली में जाकर अपना इलाज करा रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होने के कारण जिला अस्पताल में प्लाज्मा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को मुरादाबाद व मेरठ जैसे शहरों का रूख करना पड़ रहा है।
मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गिदौड़ा के डेंगू के दो नए मरीजों हुकूम सिंह की पत्नी निर्दोश व बेटे जतीन को शनिवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिसमें हुकूम सिंह की पत्नी निर्दोश व बेटे जतीन को भर्ती कराया गया है। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।