{"_id":"6542b2b47f7a95dc860bc5fa","slug":"dengue-outbreak-is-not-decreasing-four-new-patients-found-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-7981-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कम नहीं हो रहा डेंगू का प्रकोप, चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कम नहीं हो रहा डेंगू का प्रकोप, चार नए मरीज मिले
Thu, 02 Nov 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में बुधवार को हुई जांच में भी चार डेंगू के मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार को लेकर लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर रहा है।
बुखार का प्रकोप कम नही हो पा रहा है। जिले में लगातार बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ साथ निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित 16 मरीज पहुंचे। इनकी रेपिड जांच कराई तो चार मरीज पॉजिटिव पाए गए। उनका एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू के वार्ड में नौ मरीज उपचार करा रहे हैं। साथ ही अलग अलग वार्ड में बुखार के बीस मरीज भर्ती रहे। वहीं बुखार के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सतर्क करने का काम रहा है। विभाग द्वारा अलग अलग गांवों में कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है।
-- -- --