फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in three in the district

जिले में डेंगू के तीन नए व तीन आशंकित मिलने से मची खलबली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three in the district
अमरोहा। शुक्रवार को अमरोहा शहर निवासी न्यायालय कर्मी की डेंगू से मौत के बाद रविवार को गजरौला ब्लाक के सलारपुर गांव निवासी दो महिलाओं व एक युवक समेत जिले में 3 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि 3 मरीज डेंगू आशंकित मिले हैं। जिससे स्वास्थ विभाग के अफसरों में खलबली मच गई है। डेंगू की पुष्टि के बाद तीनों मरीजों का मेरठ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कई दिन तक बुखार आने व लगातार प्लेटलेट्स कम होने के बाद परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। दूसरी ओर जिले में डेंगू आशंकित छह नए मरीज सामने आने के बाद अफसरों में खलबली मच गई है। सभी मरीजों की डेंगू की प्रारंभिक एनएस-1 जांच पॉजिटिव आई है। डेंगू आशंकित मरीजों में नौगावां सादात तहसील के बीलना गांव की तीन महिलाओं का बिजनौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा हसनपुर के एक व्यक्ति को भी लगातार बुखार के बाद परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में डेंगू की एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गजरौला के शकूरपुर गांव के युवक का भी बिजनौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जोया कस्बे से सटे जोई गांव के युवक की भी एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। लगातार बुखार के साथ प्लेटलेट्स कम होने के बाद परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने कहा कि गजरौला में डेंगू के मरीज मिलने की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर ही डेंगू की पुष्टि की जाएगी। मरीजों के गांव में टीमें भेजकर लार्वा सायडल व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कर दवाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि केवल 3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed