फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to restart Intercity Express

इंटरसिटी एक्सप्रेस को पुन: चालू कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to restart Intercity Express
इंटरसिटी एक्सप्रेस को पुन: चालू कराने की मांग
विज्ञापन

अमरोहा। दैनिक यात्रियों को दिल्ली और गाजियाबाद ले जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को पुन: चालू करने की मांग को लेकर अमरोहा दैनिक रेल यात्री संघ ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।

संघ के अध्यक्ष नावेद असगर के नेतृत्व में पदाधिकारी एकत्र होकर स्टेशन मास्टर से मिले और ज्ञापन देकर कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस जो प्रतिदिन बरेली से नई दिल्ली की ओर जाती है, इस ट्रेन से हजारों दैनिक यात्री अपने अपने ऑफिस और दुकानों पर जाते है। 5 दिसंबर से अचानक इस ट्रेन को अनिश्चित कालीन समय के लिए रद्द कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों की परेशानी को देखते हुऐ जल्द से जल्द इसको चलाया जाना चाहिए। खुश्तर मिर्जा ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह ट्रेनों पर ट्रेनों का संचालन बंद कर रही है। आम जन मानस को उससे बड़ी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। मोहम्मद अहमद जैदी, इमरान पाशा ने भी यात्रियों को हो रही और शीघ्र ही ट्रेन संचालन की मांग की। इस दौरान नावेद असगर नकवी, मोहम्मद कासिम, हाजी नासिर, इमरान पाशा, मोहम्मद अहमद जैदी, अली आबिदी अमरोही, बाबर सिद्दीकी, शाहनवाज पाशा, रजन असगर, हैदर जिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed