{"_id":"67be2239364233cb480b08e3","slug":"demand-for-trauma-center-or-medical-college-in-gajraula-degree-college-in-khadar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-135066-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला में ट्रामा सेंटर या मेडिकल कॉलेज, खादर में डिग्री कॉलेज की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला में ट्रामा सेंटर या मेडिकल कॉलेज, खादर में डिग्री कॉलेज की मांग
Wed, 26 Feb 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में बजट पर बोलते धनाैरा विधायक राजीव तरारा। स्रोत : स्वयं
- फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)। बजट के समर्थन में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने ट्रामा सेंटर या मेडिकल कॉलेज की स्थापना, धनौरा का बाईपास बनवाने, नगर से बिजनौर की सीमा तक सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई। तिगरी में पक्के स्नान घाट के साथ ही खादर के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना और गंगा तट बांध का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
मंगलवार को मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने बजट के समर्थन में विधान सभा में बोलते हुए स्थानीय मुद्दे उठाते हुए उनको पूरा कराने की मांग रखी है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस ने ही मिलकर संविधान में परिवर्तन किया। बाबा साहब को अपमानित किया। विपक्ष ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के गुरू ज्योतिबा राव फुले के नाम पर हमारे जिले का नाम था, जिसे सपा ने ही बदलने का काम किया। डॉ.आंबेडकर से जुड़े महापुरुषों को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विधायक ने मांग उठाई कि गजरौला में 24 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। जिनमें हजारों श्रमिक काम करते हैं। यहां पर घनी आबादी है। जिसके लिए ट्रामा सेंटर या मेडिकल कॉलेज की स्थापना बहुत जरूरी है। दरबड़ ठेट से शेरपुर तक गंगा तट को पूर्ण कराने की मांग उठाई। जिससे बाढ़ के नुकसान से ग्रामीणों को बचाया जा सके। खादर के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दिक्कत सामने आती है। जिसे दूर करने के लिए खादर के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय बनाया जाए।