फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand arose for operation of roadways buses on Dhanaura-Amroha route

Amroha News: धनौरा-अमरोहा मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग उठी

Mon, 19 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 19 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Demand arose for operation of roadways buses on Dhanaura-Amroha route
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

धनौरा-अमरोहा मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। अमरोहा जाने वाले लोगों ने डीएम से अमरोहा मार्ग पर रोडवेज की बसों की शटल बस सेवा के रूप में चलाने की मांग की है।
धनौरा तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोग रोजाना अमरोहा जाते हैं। इनमें वकील, व्यापारी, नौकरीपेशा व कोर्ट-कचहरी जाने वाले लोग शामिल हैं। जिला मुख्यालय बनने के 28 साल बाद भी इस मार्ग पर रोडवेज बसें नहीं चलाई गई हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जिला कोर्ट में वकालत करने वाले मनोज यादव ने बताया कि रोडवेज बस सेवा नहीं होने से उनको निजी बस में सफर करना पड़ता है। इसमें समय व धन की बर्बादी हो रही है। निजी बसें अमरोहा शहर में अंदर जाती ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन में नौकरी करने वाले वीनू शर्मा भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से परेशान हैं। नगर पालिका के पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि अक्सर वह अमरोहा जाते हैं।

मजबूरी में ही निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है। निजी बस वाले 21 किलोमीटर की दूरी सवा घंटे में पूरी कर रहे हैं। डीएम ऑफिस तक जाने के लिए 10 रुपये ऑटो वालों को अलग से देने पड़ते हैं। लोगों ने अमरोहा-धनौरा मार्ग पर शटल बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed