फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death of two corona virus infected

कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य-कांग्रेस शहर सचिव की मौत, 25 नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
death of two corona virus infected
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। मौत के आंकड़े भी बढ़ने लगे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और कांग्रेस शहर सचिव की टीएयूम अस्पताल में मौत हो गई। वहीं कपड़ा कारोबारी और बुजुर्ग महिला सहित 25 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1899 हो गई है। कुल 283 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1080 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 25 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में कपड़ा कारोबारी और बुजुर्ग महिला शामिल हैं। जबकि 65 वर्षीय रिटायर्ड प्रधानाचार्य की सोमवार की सुबह टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह लंबे समय से शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं 39 वर्षीय कांग्रेस शहर सचिव कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे टीएमयू में भर्ती कराया। जहां उसकी भी मौत हो गई। चिकित्कसों की मौजूदगी में दोनों शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि जिलेभर में कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1899 हो गई है। कुल 283 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 76999 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 857 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 33 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक कुल 1507 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं मरीने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed