{"_id":"64e08d9e09deb1d1e6090915","slug":"death-of-elderly-and-girl-child-drowning-in-amroha-increasing-havoc-of-ganga-in-villages-of-khadar-area-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बाढ़: अमरोहा में बुजुर्ग और बच्ची की डूबने से मौत, खादर क्षेत्र के गांवों में बढ़ रहा गंगा का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बाढ़: अमरोहा में बुजुर्ग और बच्ची की डूबने से मौत, खादर क्षेत्र के गांवों में बढ़ रहा गंगा का कहर
Sat, 19 Aug 2023 03:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 19 Aug 2023 03:08 PM IST
सार
अमरोहा के खादर इलाके में बाढ़ का कहर बढ़ता ही जा रही है। गंगा में लगातार पानी बढ़ने से इसका असर गांवों में दिखने लगा है। इलाके अधिकांश गांवों में पांच फीट तक पानी भर गया है।
विज्ञापन
अमरोहा के खादर इलाके में बाढ़ का नजारा
- फोटो : संवाद
विस्तार
खादर क्षेत्र के गांवों में गंगा की बाढ़ का कहर थम नहीं रहा है। धनौरा के गांव सुल्तानपुर में बालकिशन (65) और गजरौला के गांव दारानगर में पांच वर्षीय वंशिका की डूबकर मौत हो गई। शेरपुर से आगे बसे गांव सुल्तानपुर में कुछ जगह करीब पांच फीट तक बाढ़ का पानी भरा है।
विज्ञापन
बालकिशन के भतीजे प्रेम ने बताया कि कई घरों में भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। भरे पानी के बीच बालकिशन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर में ही लगे हैंडपंप पर पानी पीने जा रहे थे। उनका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूब गए।
विज्ञापन
काफी देर नजर न आने पर तलाश शुरू की तो करीब एक घंटे बाद उनका शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गजरौला के गांव दारानगर में भी तीन से चार फीट तक पानी भरा है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के अमर सिंह की पांच वर्षीय बेटी वंशिका घर के बाहर बने शौचालय जा रही थी। पैर फिसलने से गिरने पर वह पानी में डूब गई। तलाश करने पर उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला।
अमरोहा के एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के बाढ़ में डूबने की सूचना पर राजस्व टीम को गांव भेजा गया है। बुजुर्ग की मौत के मामले में एसडीएम से बात की गई है। उन्होंने मौत की वजह बीमारी बताई है।
फिर भी इस मामले में जांच कराई जा रही है। इससे पहले जिले में बाढ़ में घिरने पर समय से इलाज न मिलने के कारण एक प्रसूता और दो बच्चियों की जान जा चुकी है।