फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death from corona

कोरोना से बुजुर्ग महिला और सराफ की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
death from corona
अमरोहा। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच रविवार को संक्रमित बुजुर्ग महिला और सराफ की मौत हो गई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर दोनों का मुरादाबाद में इलाज चल रहा था। दो संक्रमितों की मौत होने से लोगों दहशत फैल गई है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन

जिले की अस्सी वर्षीय महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजनों ने महिला का सैंपल कराया। दो दिन पहले आई रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। महिला को टीएमयू हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद में ही डाक्टरों की टीम की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं जिले के 62 वर्षीय सराफ को चार पांच दिन पहले खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत हुई थी। कोरोना टेस्ट में सराफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सर्राफ को टीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सराफ ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों की टीम की मौजूदगी में जोया में शव का सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। एक ही दिन में दो कोरोना से दो मौतें होने पर लोगों में दहशत फैल गई है। इन दो मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेरह पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed