फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Deadly attack on young man returning from marriage ceremony

से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, तीन दोस्तों पर एफआईआरशादी समारोह से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवक पर तीन दोस्तों ने जानलेवा हमला कर दिया लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बुरी तरह पीटा।घटना में नीलांबर के सिर, नाक और आंख पर गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
Deadly attack on young man returning from marriage ceremony

विस्तार

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवक पर तीन दोस्तों ने जानलेवा हमला कर दिया लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बुरी तरह पीटा। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने मामले में तीन दोस्तों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव मोढी जट्ट में प्रमोद कुमार का परिवार रहता है। पेशे से किसान प्रमोद कुमार का बेटा नीलांबर उर्फ गोलू दो अक्तूबर की रात 10:30 बजे कैलसा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। जैसे ही नीलांबर उर्फ गोलू की बाइक पाकबड़ा रोड स्थित पृथ्वीपुर गांव की नई आबादी के सामने पहुंची तभी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी युवकों ने पीछा कर उसकी बाइक को रूकवा लिया। जिसके बाद जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना में नीलांबर के सिर, नाक और आंख पर गंभीर चोटें आईं। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने घायल नीलांबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में मोहित, रोबिन, हितेश उर्फ सनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराएगी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed