{"_id":"5ff7605e8ebc3e2e246b196e","slug":"dead-body-of-young-found-in-canal-dhanaura-news-mbd375315291","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा पोषक नहर में लाश मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा पोषक नहर में लाश मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव पालनपुर के पास रामगंगा पोषक नहर में सवेरे से एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिली एक डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन के बाद उसकी शिनाख्त हो पाई। मृतक जनपद बिजनौर की धामपुुर कोतवाली के गांव मोढ़ा का रहने वाला रानू है। सूचना मिलने पर आए परिजनों ने रानू के मुंह के नीचे एक छेद देखकर उसकी गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवकों को गुरुवार की सुबह नहर में एक शव दिखाई दिया तो उन्होंने 112 नंबर पर सूचना कर दी। मौके पर आई 112 नंबर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पीएसी की फ्लड डिवीजन के जवानों को सूचित किया। उन्होंने शव को बाहर निकाला। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह भी आ गए। मृतक की जेब से एक डायरी मिली। पुलिस ने डायरी में दर्ज नंबरों पर फोन किया तो उसकी शिनाख्त रानू उम्र 32 साल निवासी ग्राम मोढ़ा कोतवाली धामपुर हुई। दोपहर तीन बजे परिजन भी थाने आ गए। थाने आए रानू के मामा सुनील ने बताया कि वह बीती एक जनवरी से काम की तलाश में जाने के लिए कह कर घर से गया था। सुनील ने शव को देखने के बाद चेहरे पर नीचे की ओर एक छेद बताया। उनका कहना था कि शायद यह छेद गोली का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया कोई चोट का निशान नहीं दिखाई दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।