फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of crusher worker found hanging

Amroha News: कोल्हू मजदूर का शव फंदे से लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of crusher worker found hanging
बछरायूं। क्षेत्र के गांव आलमनगर में कोल्हू पर काम करने वाले विपिन (30) साल का शव पास में ही एक खेत में स्थित पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक सुबह से घर से गायब था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ग्राम आलमनगर निवासी विपिन पुत्र परम सिंह मंगलवार की दोपहर भोजन के बाद कोल्हू पर चला गया था। शाम तक कोल्हू पर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी खोजबीन की। उसका शव कोल्हू से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में स्थित पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विपिन का विवाह तीन साल पहले थाना गजरौला के गांव बिजौरा निवासी अंजलि के साथ हुआ था। आपसी विवाद के चलते अंजलि अपने मायके में रह रही थी। परिजनों ने विपिन के ससुरालियों को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी अंजलि, सास, ससुर व साले सचिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed