फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of a couple returning from relatives found in the field, report of murder against unknown

Amroha News: रिश्तेदारी से लौट रहे दंपती की खेत में मिली लाश, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Thu, 09 May 2024 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a couple returning from relatives found in the field, report of murder against unknown
हसनपुर (अमरोहा)। रिश्तेदारी से लौट रहे दंपती का शव खेत में मिला है। पति का शव खेत में मचान के सहारे फंदे पर लटकता मिला है तो पत्नी का शव कुछ दूरी पर पड़ा मिला। दंपती की छह साल की बेटी मचान पर सोती हुई मिली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पत्नी की हत्या कर पति ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर मिलक गांव के निवासी मुनेश सिंह (35) पत्नी प्रवेश (33) और छह साल की बेटी दिवांशी के साथ मंगलवार की दोपहर बाइक से सैदनगली थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर खादर गांव में अपनी बहन के घर गए थे। वहां से वह शाम साढ़े पांच बजे अपने गांव के लिए निकल गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। बुधवार की सुबह दोनों का शव गांव के ही खेत में मिला। खेत में फसल की रखवाली के लिए बनाए गए मचान से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे मुनेश का शव लटका हुआ था। वहां से लगभग दस मीटर की दूरी पर प्रवेश का शव मिला। उसके गले पर निशान थे और कपड़े अस्त व्यस्त थे। महिला के शव के आसपास टूटी हुई चूड़ी, चप्पल और हसली पड़ी मिली। सूचना मिलने पर एएसपी राजीव कुमार और सीओ दीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जूटाए। मुनेश के पिता भगवत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने और मुनेश की फंदे पर लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 2:34 बजे मुनेश ने डायल 112 को सूचना दी थी कि रिश्तेदारी से लौटते समय हम लोगों को गांव के पास जंगल में चार लोगों ने घेर लिया है। जल्दी से आ जाइए, नहीं तो ये लोग हम दोनों को जान से मार देंगे। सूचना मिलते ही पुलिस रात तीन बजे मुनेश के घर पहुंची। मुनेश के नंबर पर भी कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पुलिस ग्रामीणों से साथ सुबह पांच बजे तक पुलिस दोनों को खोजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed