फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DCM crushed couple, wife's death, husband Gambhir

Amroha News: बाइक सवार दंपती को डीसीएम ने रौंदा, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
DCM crushed couple, wife's death, husband Gambhir
गजरौला(अमरोहा)। बाइक सवार बिजनौर के दंपती को पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में शमशीदा (55) की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके पति रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रफीक बिजनौर जनपद के धामपुर थानाक्षेत्र के गांव कुंडीपुरा के रहने वाले हैं। मंगलवार की सुबह रफीक अपनी पत्नी शमशीदा के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ब्रजघाट चौकी से पहले पहुंची तभी उनके आगे ट्रैक्टर आ गया। लिहाजा रफीक अपनी बाइक को ओवरटेक करके ट्रैक्टर से आगे निकलने लगे। तभी पीछे से आ रही डीसीएम के चालक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार पति-पत्नी दूर जा गिरे। हादसे की जानकारी मिलते ही ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शमशीदा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रफीक इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने रफीक की तहरीर पर तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed