{"_id":"680bfc468fb917af0f0e0c10","slug":"daughters-showed-their-passion-once-again-made-their-presence-felt-in-the-state-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138710-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटियों ने फिर दिखाया जज्बा, प्रदेश में जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटियों ने फिर दिखाया जज्बा, प्रदेश में जमाई धाक
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंटर में 92.92 फीसदी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता मिली, तो वहीं हाईस्कूल में 90.50 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए है। दोनों ही परीक्षाओं के ओवरऑल परिणाम में बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़कर बाजी मारी ली। इंटर की टॉपटेन सूची में शामिल 13 विद्यार्थियों में से नौ बेटियों ने कामयाबी हासिल की है। जबकि, हाईस्कूल टॉपटेन के दस स्थानों पर बेटियां छाई रहीं। केवल दो बेटे ही खुद को इस सूची में शामिल कर सके।
यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में 26071 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 24639 ने परीक्षा दी थी। शुक्रवार को परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 22894 परीक्षार्थियों को सफलता मिली। जबकि, 1745 परीक्षार्थी फेल हो गए। इंटर में ओवरऑल 92.92 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए है। वहीं, यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 24982 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 24303 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया था, जिसमें 22007 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 2296 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में असफलता मिली है।
जनपद में हाईस्कूल का परिणाम 90.50 प्रतिशत रहा है। दोनों ही परीक्षाओं में बेटियां आगे रही हैं। बेटियों ने परीक्षा पास कर परिजनों और जिले का नाम रोशन किया। उधर, इंटर टॉप टेन 13 विद्यार्थियों में नौ बेटियों ने कब्जा किया है। जबकि, हाईस्कूल में 12 विद्यार्थियों में से दस छात्राओं ने टॉपटेन की सूची में नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा हाईस्कूल में एक और इंटरमीडिएट में तीन बेटियों ने प्रदेश की सूची में जगह बनाई है।