फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Daughter-in-law punched in ten rupees dispute, mother-in-law's condition deteriorated

दस रुपये के विवाद में बहू ने मारा मुक्का, सास की हालत बिगड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law punched in ten rupees dispute, mother-in-law's condition deteriorated
गजरौला। दस रुपये को लेकर कहासुनी के बाद बहू ने सास के सिर में मुक्का मार दिया। सास की हालत बिगड़ गई। घंटे भर तक होश नहीं आया तो परिजनों और मोहल्ले के लोग घबरा गए। आनन फानन सीएचसी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने पुलिस की चिट्ठी नहीं मिलने के कारण उपचार से इंकार कर दिया। मोहल्ले के लोगों के आरोप के मुताबिक परिजनों ने चिकित्सकों व पुलिस को पांच हजार रुपये दिए। तब उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

अतरपुरा मोहल्ले में दशकों से एक बिहार राज्य का परिवार रहता है। बताया जाता है कि उसका बेटा शराब पीने का आदी है। जिसकी वजह से घर में आए दिन क्लेश रहता है। सोमवार की शाम बिहार निवासी नागरिक की पुत्रवधू ने दस रुपये खर्च कर दिए। जिस पर रात दस बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि गुस्से में आपा खो बैठी बहू ने सास के पेट, सिर और मुंह पर कई मुक्के मारे। जिससे सास की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। शोर सुन मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। घंटे भर तक सास होश में नहीं आई तो परिजन व मोहल्ले के लोग घबरा गए। तुरंत सीएचसी ले गए। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed