फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Daughter-in-law beat her mother-in-law with a stick

Amroha News: बहू ने भाइयों के साथ मिलकर सास को लाठी-डंडे से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law beat her mother-in-law with a stick
गजरौला। बहू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सास को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने पुत्रवधू उसके दो भाइयों समेत पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आजाद नगर मोहल्ला निवासी लेखराज वर्मा व उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे घर पर थे। इस बीच उनकी पुत्रवधू रीना वर्मा, उसके दो भाई गौरव वर्मा व राहुल वर्मा निवासी चौबारा व टीचर कॉलोनी निवासी राजेश वर्मा और उसका बेटा गोलू उनके घर पर आए। लेखराज वर्मा का आरोप है कि पांचों ने लाठी-डंडे व सरिया से उनकी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह घायल हो गईं। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। लेखराज वर्मा की तहरीर पर पुत्रवधू सहित सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed