फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Daffodil, Marigold House in Kho-Kho The players outnumbered the rivals

खो-खो में डैफोडिल, मैरीगोल्ड हाउस के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Daffodil, Marigold House in Kho-Kho  The players outnumbered the rivals
नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता में डैफोडिल हाउस व मैरीगोल्ड हाउस के विद्यार्थी सब पर भारी पड़े। अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर जीत दर्ज की। इस दौरान विद्यालय निदेशक ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को इंटर हाउस खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहला मैच कार्नेशन हाउस और डैफोडिल हाउस के बीच हुआ। इसमें डैफोडिल ने जीत हासिल की। दूसरा मैच पेंसी हाउस व मैरी गोल्ड के बीच खेला गया। मैरीगोल्ड ने पेंसी हाउस को पराजित किया। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक मासूम हुसैन व नृत्य शिक्षक कमल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यालय के निदेशक देवस्या पीयू व प्रधानाचार्य एमआई डेजी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए सभी को रोजाना खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। जतिन, अनिरुद्घ, आदित्य, आर्यन, आर्यन नवेरिया, निपुन सिद्घू, विशाल राणा, वंश, धैर्य अग्रवाल, पार्थ, अनंत, दक्ष यादव, उत्कर्ष, मिनी, आरना त्रिपाठी, आराध्या, नैन्सी, अरचिता, मरियम, तूबा, शिवांशी, पीहू, परनीति, लवी, तनिष्का, दिव्यांशी सिरोही, नूपुर चिकारा, शांभवी दूबे, ईशानी, फिजा और आशी सिंह ने खो-खो प्रतियोगिता में पसीना बहाया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य एमआई डेजी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे के लिए जीवन रक्षक का काम करते हैं और जंगल पृथ्वी के फेफड़ों के समान हैं। पेड़ पौधों से ही प्राणवायु मिलती है। छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि उनको अपने खेतों और खाली पड़ी भूमि पर पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed