{"_id":"663d484da7c6bf979c03afc4","slug":"ct-scan-machine-stalled-due-to-server-down-patients-worried-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-118399-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सर्वर डाउन होने से ठप रही सीटी स्कैन मशीन, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सर्वर डाउन होने से ठप रही सीटी स्कैन मशीन, मरीज परेशान
Fri, 10 May 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सर्वर फेल हो गया। इससे मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो सका। घंटों इंतजार के बाद भी सर्वर ठीक न होने पर मरीज वापस लौट गए। सीटी स्कैन नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तीन बजे के बाद तक भी सर्वर ठीक नहीं हो सका था।
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट लगी है। इन दिनों मौसम तल्ख हो रहा है और लोगों की सेहत बिगड़ रही है। बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीमारियों से ग्रस्त मरीज सीटी स्कैन करने जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही पर्चा बनवाने के बाद मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। 11 बजे तक 15 लोगों का सीटी स्कैन हुआ, लेकिन उसके बाद सर्वर डाउन हो गया। ऐसे में सीटी स्कैन मशीन ठप हो गई। एक के बाद एक बड़ी संख्या में मरीजों की लाइन लग गई। सीटी स्कैन नहीं होने की स्थिति में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। 25 मरीज तीन बजे तक लाइन में लगे रहे, लेकिन सर्वर ठीक न होने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों के मुताबिक लखनऊ स्तर से सर्वर डाउन हो गया था। सीटी स्कैन यूनिट प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि तकनीकी कमी के चलते सर्वर डाउन हो गया था। चार बजे के आसपास सर्वर ठीक हुआ। लेकिन, जिन मरीजों ने पर्चा बनवाया था, उन्हें शुक्रवार आज बुलाया गया है।